लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: सावन मेले के नाम पर नगर में की गई बैरीकेडिंग और यातायात व्यवस्था अब व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। शनिवार, रविवार और सोमवार को लागू नो-एंट्री के बाद मंगलवार को भी माल वाहन रोक दिए जाने से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। खास बात यह रही कि व्यापारियों की समस्या को लेकर मौके पर पहुंचे विधायक अमन गिरि भी पुलिस से तत्काल रास्ता नहीं खुलवा सके। इसके बाद व्यापारियों ने खुद मोर्चा संभाला और बुधवार को विधायक के साथ लखीमपुर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। मंगलवार देर शाम मोहम्मदी रोड की ओर से सुभाष किराना स्टोर का माल लेकर आ रहे वाहन को पटेल चौराहे पर पुलिस ने रोक दिया। वाहन रोके जाने की सूचना पर कई व्यापारी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने पुलि...