लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। सावन के दूसरे सोमवार को छोटी काशी में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए की गई पुलिस की बेरीकेडिंग से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर मुख्य मार्ग के साथ साथ गलियों में भी बल्लियां बांधकर रास्ते बंद कर दिए गए जिससे लोग अपने घरों तक नहीं पहुंच सके। दुकानों तक ग्राहकों के नहीं पहुंचने से व्यापारियों में भी नाराजगी रही। व्यवस्थाओं से नाराज तीर्थ मोहल्ले के लोगों ने बार्ड के सभासद राजेश अवस्थी की अगुवाई में धरना शुरू कर दिया। रविवार देर रात चल रहे धरने की सूचना मिलते ही एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, सीओ महेश शर्मा और पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने धरना दे रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और...