लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: नगर में सावन मेले की तैयारियों के बीच गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कृषक समाज इंटर कॉलेज की कक्षा 12 विज्ञान की छात्रा सूफिया बानो मेले के लिए लगाए गए अस्थायी पाइप के बैरियर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा कोतवाली प्रभारी को भेजे गए प्रार्थना पत्र के अनुसार बैदाखेड़ा निवासी सूफिया बानों पुत्री शकील अहमद गुरुवार सुबह करीब 7:20 बजे विद्यालय आ रही थी। इसी दौरान कोतवाली के निकट महिला पिंक शौचालय के पास लगा अस्थायी पाइप का बैरियर अचानक उसके सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना ...