लखीमपुरखीरी, सितम्बर 13 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। नगर में बड़ी रेल लाइन की मांग को लेकर लोगों की आवाज एक बार फिर बुलंद होती नजर आ रही है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को माहौर वैश्य धर्मशाला में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने पलिया तक बड़ी रेल लाइन पहुंचाने की मांग को लेकर अपने विचार रखे और आगे की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पलिया से बड़ी रेल लाइन का गुजरना क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी है। बेहतर रेलवे कनेक्टिविटी मिलने से पलिया समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है। वक्ताओं ने कहा कि रेलवे लाइन की मांग किसी एक व्यक्ति या सं...