Lakhimpur Khiri News: बैंक में दो काउंटर, एक से ही लेनदेन, लोग परेशान
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: मढ़िया घाट। क्षेत्र के मैगलगंज स्थित इंडियन बैंक में खाताधारकों को लेनदेन के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक में लेनदेन के लिए दो काउंटर होने के बावजूद केवल एक काउंटर से ही कामकाज संचालित किया जा रहा है। इसके चलते बैंक में आने वाले महिला-पुरुषों और बुजुर्गों को लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।खासकर महिलाओं और बुजुर्ग खाताधारकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि बैंक में पर्याप्त स्टाफ होने के बावजूद दोनों काउंटरों का नियमित संचालन नहीं हो रहा है। इससे आए दिन खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय खाताधारकों का कहना है कि जब बैंक में दो काउंटर उपलब्ध हैं तो दोनों पर लेनदेन की व्यवस्था सुचारु रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.