लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। पढुआ थाना उत्तर निघासन रेंज के बैरिया बीट में डंडूरी गांव के बाहर मंगलवार रात एक और तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। चार दिन के अंतराल में रेंज से तीन तेंदुए पकड़े जा चुके हैं, जिनमे से दो तेंदुओं को डंडूरी गांव के बाहर से कैद किया गया है। तीन तेंदुओं के पकड़ जाने से इलाकाई लोगों में काफी राहत है। इस इलाके में अभी और भी तेंदुए होने की बात कही जा रही है। यह भी पढ़ें- 48 घंटे के अंदर पकड़ा गया बेलरायां रेंज में दूसरा तेंदुआतेंदुए के हमले की जानकारी बैरिया बीट के बाबागंज गांव में आठ वर्षीय बालक को तेंदुए ने हमला कर मार दिया था। तभी से तेंदुए को पकड़ने के लिए वनकर्मियों ने कैमरों के साथ कई पिंजरे लगाए थे। मंगलवार रात डंडूरी गांव के बाहर लगे पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। वनकर्मी ते...