Lakhimpur Khiri News: बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़ी ट्राली और डनलप में मारी टक्कर
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। सोमवार रात एक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर रकेहटी में सड़क किनारे खड़ी ट्राली और डनलप से टकरा गई। बस की टक्कर से ट्राली और डनलप कई बार पलटियां खाते हुए सड़क किनारे जाकर गिरे। बस का अगला दाहिना हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची। सोमवार रात खैरा बस सर्विस की एक बस ढखेरवा चौराहे की तरफ से सवारियां लेकर निघासन की ओर जा रही थी। रात करीब एक बजे जब बस रकेहटी कस्बे के पूरब मकनहा तालाब के पास पहुंची, तभी ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू बस सड़क के दाहिनी ओर खड़ी ट्राली और डनलप में जा घुसी। तेज टक्कर से ट्राली और डनलप पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरे। बस का भी अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग आ गए। रकेहटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.