Lakhimpur Khiri News: बेकाबू कार दीवार तोड़कर ट्रैक्टर से भिड़ी, चालक जख्मी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 6 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। रविवार सुबह करीब 11 बजे निघासन-पलिया स्टेट हाइवे पर जा रही एक फार्च्यूनर कार बेकाबू होकर खैरहनी गांव में सड़क किनारे बने मकान की दीवार तोड़ते हुए आंगन में खड़े ट्रैक्टर से जा भिड़ी। सफेद रंग की यह फार्च्यूनर कार पलिया से निघासन की ओर आ रही थी। खैरहनी मोड़ पर कार ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे बने राजेंद्र गुप्ता के मकान की दीवार तोड़कर आंगन में घुसने के बाद वहां लगे आम के पेड़ से टकरा गई। इसके बाद पास में खड़े गया प्रसाद गुप्ता के ट्रैक्टर से जा भिड़ी। टक्कर से मकान की दीवार ढह गई। आम का पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रैक्टर के साथ ही कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में अकेले सवार चालक को काफी चोटें आईं। लोगों की मदद से उसको अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.