लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा बी-पैक्स समिति से खाद लेने पहुंचे एक किसान के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बाजार वार्ड घोसियाना में रहने वाले दिलशाद अहमद का आरोप है कि वह समिति पर खाद लेने पहुंचे थे। इसी दौरान समिति पर कार्यरत बताए जा रहे निजी कर्मचारी मुनेन्द्र दीक्षित और मुन्ना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जबकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी मूकदर्शक बने रहे। यह भी पढ़ें- खाद की कालाबाजारी पर किसानों का फूटा गुस्सा, कृषि कार्यालय पर प्रदर्शन पीड़ित किसान ने आरोप लगाया कि समिति पर बाहरी व्यक्तियों से कथित रूप से खाद का वितरण कराया जा रहा है। उनका यह...