लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: बीडीओ ने सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत सिंघनिया का निरीक्षणक किया तो विकास कार्यों की पोल खुल गई। गांव में न तो सड़क ठीक मिली न ही अन्य कोई व्यवस्था मिली। बरसात के बाद तो गांव वालों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बीडीओ ने कहा कि गांव के विकास पर खर्च हुई धनराशि की भी जांच कराई जाएगी। बीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि कमरुन्निसा दस साल से गांव की प्रधान हैं। इसके बाद भी गांव व मजरों का विकास नहीं कराया गया। निरीक्षण में पता चला कि मनिकापुर मजरे में विकास कार्य न के बराबर कराए गए। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बीडीओ ने प्रखंड के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...