लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: जानवरों का पेट भरने की खातिर ग्रामीण अपनी जान खतरे में डालकर नदी पार करके चारा लेने जाते हैं। बीच धार में नाव ने साथ छोड़ दिया। बाबापुरवा और केवटली गांवों के चार लोगों में से दो लापता हो गए। नाव पलटने की शुक्रवार को भीरा थाना क्षेत्र में भी एक घटना हुई। इसमें भी दो लोग लापता हो गए। वहीं बीस दिन पहले गोला तहसील में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। नदियों में चल रही जर्जर नावों और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। तिकुनियां कोतवाली के बाबापुरवा गांव के रंजीत, बलराम और रामकुमार तथा केवटली गांव के अशोक को शुक्रवार को यह इलहाम भी नहीं होगा कि नाव से नदी पार करके अपने जानवरों के लिए चारा लेने जाना उनके लिए खतरनाक भी हो सकता है। चारों एक छोटी नाव पर सवार होकर मोहाना नदी के पार चारा लेने गए थे। मोहाना में आई बाढ़ ...