लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: लगातार बारिश से बीएसए कार्यालय के लेखा कक्ष की छत से पानी टपकने लगा। कक्ष में पानी भरने से महत्वपूर्ण पत्रावलियां भीग गईं वहीं दो कम्प्यूटर भी खराब हो गए। बुधवार की सुबह कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने पानी निकलवाया लेकिन लगातार टपकने से पानी नहीं निकल सका। पानी में ही कुर्सियों पर बैठकर कामधाम निपटाया। इसके अलावा बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ बाबू जितेन्द्र वर्मा के कक्ष में भी पानी भर गया। हाल ही में कक्ष की साज सज्जा कराई थी। छत की मरम्मत न होने से छत से पानी टपक कर नीचे भर गया। इससे कामधाम में दिक्कत हुई। पिछले तीन दिनों से जिले में लगातार बारिश होने से कई सरकारी कार्यालयों की छतें टपकने लगीं। बीएसए कार्यालय के लेखा कक्ष में छत व दीवारों के जरिए पानी कक्ष के अन्दर पहुंच गया। कई पंखे खराब हो गए...