लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। बिना मान्यता चल रहे स्कूलों का बीईओ धर्मेश कुमार यादव ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा एक से बारह तक बिना मान्यता संचालित पाए गए स्कूलों के अभिलेख जब्त कर आला अफसरों को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। बीईओ धर्मेश कुमार ने बताया कि बल्लीपुर में संचालित संकटा प्रसाद श्यामकली सरस्वती विद्यालय के निरीक्षण और जांच में संचालक कक्षा एक से बारह तक पढ़ाई की मान्यता नहीं दिखा सके। बीईओ ने स्कूल के अभिलेख कब्जे में लेते हुए कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। निघासन में चल रहे गुरुकुल एकेडमी को पहले कई बार नोटिस जारी की जा चुकी है तथा स्कूल बंद भी कराया गया था। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बिना मान्यता के स्कूल संचालन पर शिक्षा विभाग ने दी नोटिस इसके बावजूद स्...