लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। बिजुआ इलाके में भी शारदा नदी तेजी से कटान करती हुई आगे बढ़ रही है। नदी की तेज लहरें लगातार उपजाऊ खेतों को लील रही हैं, जिससे सिंघिया एहतिमाली गांव के अस्तित्व पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हालात इतने विकट हो चुके हैं कि कटान का दायरा अब तेजी से सिंघिया गैर एहतिमाली की बस्तियों की ओर बढ़ रहा है। नदी के रुख का किसानों की लहलहाती फसलें तबाह होने से उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ा है। अब यह कटान रिहायशी इलाकों के मुहाने तक आ पहुंचा है। अब ग्रामीणों में अपने आशियाने उजड़ने का गहरा खौफ है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बैराज से पानी छोड़े जाने पर फिर उफनाईं नदियां, बाढ़ का बढ़ा खतरा मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र के लेखपाल राकेश शुक्ला लगातार कटान क्षेत्र का मुआयना कर तहसील को रि...