लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। तहसील क्षेत्र के ग्राम अतरिया बड़ागांव में मंगलवार शाम बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखने को मिली। अतरिया निवासी मिथलेश यादव ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे उनकी भैंस साई मंदिर के नजदीक चर रही थी। इसी दौरान वह पास में लगे बिजली के खंभे के संपर्क में आ गई। खंभे में करंट उतरने के कारण भैंस वहीं चिपक गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित के मुताबिक भैंस की मौत से उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने मामले की सूचना थाने और विद्युत विभाग को पत्र के माध्यम से देते हुए मुआवजे की मांग की है। साथ ही ग्राम...