लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से सैकड़ों गांवों के ग्रामीण बेहाल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक महीने से रात के समय बिजली व्यवस्था लगातार बिगड़ी हुई है। शाम होते ही बिजली गुल होने से लोगों को उमस भरी गर्मी और मच्छरों के बीच रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी उस समय होती है जब ग्रामीणों के खाना खाने और बच्चों के पढ़ाई करने का समय होता है। बिजली न होने से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं वहीं बुजुर्ग महिलाएं और बीमार लोग भी गर्मी से परेशान हैं। कई गांवों में रात के समय घंटों बिजली न आने से ग्रामीण पूरी रात जागकर बिताने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ऐसे में बिजली के अभाव में पंखे और कूलर बंद रहने से ग्रामी...