Lakhimpur Khiri News: बिजली कटौती और लो वोल्टेज के खिलाफ 14 को होगा धरना
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- Lakhimpur Khiri News: उपखंड हैदराबाद क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीण जनहित सेवा समिति ने अब विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। संगठन 14 सितंबर को पावर हाउस हैदराबाद पर धरना प्रदर्शन करेगा। समस्या का समाधान न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी गई है। ग्रामीण जनहित सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष महेश वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन ने 29 अगस्त को बिजली समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। इसमें क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की गई थी। संगठन ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पावर हाउस हैदराबाद पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.