लखीमपुरखीरी, नवम्बर 15 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। कस्बे के सत्यम पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रबंधक संत कुमार वर्मा व प्रधानाचार्य एसके मौर्य ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्र छात्राओं ने कविता, गीत व भाषण के माध्यम से चाचा नेहरू को याद किया। छात्रा शुभी पाण्डेय और सुप्रिया पाल का गीत विशेष सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन अमित वर्मा ने किया। जयंती कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय प्रांगण में बाल मेले और विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कुछ बच्चों ने मेले में दुकानें सजाई तो बाकी बच्चों ने मेले में खरीदारी की। यह भी पढ़ें- Palamu News: इनक्रेडिबल नेशनल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया यह भी पढ़ें- Madhubani News: बाल दिवस पर ...