Lakhimpur Khiri News: बाल दिवस पर चिकित्सक ने स्कूली बच्चों के बीच बांटी खुशियां
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 15 -- Lakhimpur Khiri News: खजुरिया। समाजसेवी चिकित्सक डॉ. आईए खान ने जीएन मॉडर्न स्कूल के बच्चों को पठन-पाठन सामग्री और बिस्कुट वितरित कर बाल दिवस की खुशियां साझा कीं। डॉ. खान ने बच्चों को कलर, कलर पेपर, कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर सहित अन्य शैक्षिक सामग्री भेंट की। साथ ही उन्हें पढ़ाई के साथ खेलकूद का महत्व समझाया और प्राथमिक चिकित्सा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बच्चों को मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग से बचने, यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने डॉ. खान की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सरोकार और बच्चों के प्रति संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण बताया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बाल दिवस पर विद्यालयों में बच्चे मुस्कान, उमंग से रहे सराब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.