लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। कस्बे से जटपुरा जाने वाली सड़क पर लगातार 24 घंटे हुई बारिश के बाद जलभराव हो गया है। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई ग्रामीणों के घरों में भी पानी घुसने लगा है जिससे बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के कई नाले पहले से ही बंद पड़े हैं। नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर ग्रामीण कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक प्रशासन से भी कई बार शिकायत की गई। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: रास्ते बंद और बिजली हुई गुल, किसानों की बढ़ी चिंता इसके बावजूद जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई। लगातार बारिश के चलते खेतों में पानी भ...