लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: सिकंदराबाद। तहसील क्षेत्र के रहमतपुर गांव में शुक्रवार रात कच्ची दीवार ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद रविवार को पूरा गांव गम में डूब गया। लगातार बारिश के कारण अंतिम संस्कार के लिए रखी लकड़ियां भीग गई थीं। गीली लकड़ियों के चलते तीनों शवों को अग्नि नहीं दी जा सकी। ऐसे में परिजनों ने भारी मन से तीनों शवों को दफन करने का फैसला लिया। मासूम अनिल को उसकी मां कविता के साथ और कुछ दूरी पर मोहन कश्यप को दफनाया गया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मोहन उनकी पत्नी कविता और पोते अनिल के शव गांव पहुंचे परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। यह भी पढ़ें- मप्र : विसर्जन के दौरान डूबे तीन युवकों के शव बरामद अपनों को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। हर आंख ...