लखीमपुरखीरी, सितम्बर 29 -- Lakhimpur Khiri News: भीखमपुर। पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से गिरे पेड़ से बाइक सवार टकरा गया। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कस्ता-भीखमपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। मितौली क्षेत्र के गांव बाहर निवासी 26 वर्षीय अवनीश मिश्रा पुत्र इंस्पेक्टर मिश्रा बाइक से सेनपुर से वापस घर डहर गांव जा रहा था। सेनपुर नहर माइनर पुलिया के पास सामने से तेज लाइट लगने के कारण बाइक आंधी-बारिश में गिरे पड़े से टकरा गई। टक्कर से युवक की मौके पर मौत हो गई। स्पेक्टर मिश्रा के तीन पुत्रों में अवनीश सबसे छोटा था। वन रेंज मैगलगंज की वन चौंकी कस्ता क्षेत्र के कस्ता भीखमपुर मार्ग पर दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़ कर गिरे थे, जिसमें आधा दर्जन पेड़ ग्रामीणों ने आधे आधे काट कर रोड़ पर छोड़ दिया। वन विभाग ने रोड स...