Lakhimpur Khiri News: बारिश के बीच पलटा गैस कैप्सूल
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: बेहजम। बुधवार की सुबह तेज बारिश में फरधान थाना क्षेत्र के मैगलगंज से लखीमपुर मार्ग पर लीलाकुआं पुलिस पिकेट के पास ओम साईं इंटर कालेज के नजदीक मैगलगंज के तरफ से आ रहे एलपीजी गैस से भरा कैप्सूल टैंकर खाई में पलट गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक व हेल्पर सुरक्षित रहे। इस हादसे में राहगीर भी हताहत नही हुआ। लीलाकुआं पुलिस पिकेट की पुलिस फौरन मौके पर जाकर ड्राइवर और हेल्पर को शीशे तोड़कर बाहर निकला है। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि अयोध्या का रहने चालक रामकुमार एलपीजी गैस भरा कैप्सूल टैंकर लेकर इण्डियन गैस प्लांट लखीमपुर जा रहा था। ब्रेक लगाने से खाईं में पलट गया है। जिसको सुरक्षित निकाल लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से जल्द खाईं से निकलवाकर गैस प्लांट भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.