Lakhimpur Khiri News: बारिश के बीच गिरी टिन शेड, भाई-बहन घायल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 12 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव में रविवार सुबह तेज हवा और बारिश के कारण एक मकान की छत पर पड़ी सीमेंटेड टिन गिर गई। मलबे से भाई-बहन घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेनपुर निवासी अनूप कुमार तिवारी के मकान की छत पर सीमेंटेड टीन शेड पड़ा हुआ था। रविवार सुबह उनकी 22 वर्षीय पुत्री सौम्या और 20 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु टीन शेड के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। इस बीच सीमेंटेड टीन शेड भरभरा कर ढह गया और दोनों भाई-बहन मलबे से घायल हो गए। टीन शेड गिरने की आवाज और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े। हादसे में सौम्या और दिव्यांशु को गंभीर चोटें आई हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.