लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- Lakhimpur Khiri News: गोला रेलवे स्टेशन के निकट हफीजपुर हनुमान नगर कॉलोनी की नई बस्ती में गुरुवार शाम बारिश के पानी में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घर के पास खेलते समय बच्चा जलभराव वाले पानी में चला गया। गहराई का अंदाजा न होने से वह डूब गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लाल्हापुर ग्राम सभा के हफीजपुर हनुमान नगर कॉलोनी की नई बस्ती निवासी दिलीप कश्यप का छह वर्षीय पुत्र दीपक उर्फ गोलू कश्यप गुरुवार शाम घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह बारिश के पानी में चला गया और गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद परिजनों और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बच्चे की तलाश शुरू की। लोगों ने किसी तरह बच्चे को पानी से बाहर निकाला और आनन फानन में सीएचसी ले गए ...