लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर विशालकाय पेड़ धराशायी हो गए। पेड़ों के गिरने से कहीं सड़कें बाधित हुईं तो कहीं बिजली के खंभे और तार टूट गए। वहीं रेलवे कॉलोनी में पेड़ मकान की छत पर गिरने से भवन क्षतिग्रस्त हो गया। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सौजन्या चौराहे से जिलाधिकारी आवास की ओर जाने वाले मार्ग पर कुछ दूरी पर यूकेलिप्टस का पेड़ भी तेज हवा के कारण गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: लगातार बारिश से आफत, ढखेरवा हाईवे पर गिरे पेड़ और खंभे, यातायात ठप इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। आवास विकास क्षेत्र में नहरिया के पास रामेश्वरम पुरम ...