Lakhimpur Khiri News: बारावफात को लेकर हुई बैठक में दिए निर्देश
लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। सीओ शिवम कुमार और कोतवाल गोपाल नारायण सिंह ने कोतवाली में विभिन्न धर्मों के लोगों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। इसमें शामिल प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, मस्जिदों के इमामों और मौलानाओं समेत मंदिरों के पुजारी आदि शामिल हुए। अफसरों ने बारा वफात पर निकलने वाले जुलूसों और उनमें शामिल होने वाले लोगों आदि के बारे में जानकारी लेने के साथ ही कहीं कोई दिक्कत होने की बाबत भी पूछा। साथ ही दूसरे लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला काम किसी से न करने तथा भाईचारे और प्रेमभाव से त्योहार मनाने को कहा। कोतवाल ने डीजे की हाइट कम और आवाज धीमी रखने, जुलूस के दौरान पूरा रास्ता अवरुद्ध न करने तथा शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: बारावफात को लेकर पुलिस-प्रशासन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.