लखीमपुरखीरी, अगस्त 21 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के बिजुआ इलाके में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं जानने को वरिष्ठ सर्जन डॉ. कौशल वर्मा पहुंचे। उन्होंने गांव वालों की दिक्कतें करीब से देखीं। साथ ही वहीं से प्रशासन को इसके बारे में जानकारी दी। बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के उद्देश्य से सर्जन व भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा ने क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने तनसुखपुरवा, रूरा सुल्तानपुर, दाउदपुर, पूजा गांव, करसौर और जौहरा पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से जुड़ी स्थानीय एवं क्षेत्रीय समस्याओं के साथ ही जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ग्रामीणों से बातचीत की। भविष्य में बाढ़ से बचाव के उपायों और उनके प्रभावी निवारण पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- शारदा खतरे के निशान से ऊपर, धौरहरा- निघासन में टीम...