लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के बिजुआ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आषाढ़ी के रूरा सुल्तानपुर और हुजूर पुरवा गांवों में शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर और उफान को देखते हुए विधायक अमन गिरि ने पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ मौके की स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ से बचाव के संभावित उपायों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव सुने और अधिकारियों से बाढ़ के प्रकोप को रोकने और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने को लेकर वार्ता की। उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी संपर्क कर गांवों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और संबंधित क्षेत्रों में प्रशासनिक टीमों को निरंतर सक्रिय रहने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Gangapar New...