लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ ब्लाक के बाढ़ व कटान प्रभावित इलाके के लोगों को संवाद कार्यक्रम के दौरान जागरूक किया गया और उनकी समस्याएं भी सुनी गई। जन संवाद के तहत मालपुर, करसौर, रामनगर, बस्तौला आदि गांवों में पहुंचे वरिष्ठ सर्जन डॉ. कौशल वर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोग जर्जर या पुरानी नावों से सफर करने से बचें। उन्होंने कहा कि प्रशासन उनकी मदद के लिए है, लेकिन कोई जोखिम उठाकर सफर न करे। डॉ. कौशल वर्मा ने कहा कि पिछले कुछ सालों में नदी का रुख बदलने की वजह से कटान तेज हुआ है। इससे पहले नदी जिस दिशा में थी, अब वह बदली है। उन्होंने बेलहा सिकटिहा में नाव डूबने से दो युवकों के बह जाने की घटना पर दुख जताया। सनशाइन हॉस्पिटल ग्रुप के संचालक डॉ. कौशल वर्मा ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ...