लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 6 -- Lakhimpur Khiri News: महेवागंज। ग्रामीण क्षेत्रों की बात छोड़िए, जिला मुख्यालय को जाने वाला मुख्य रास्ता बाढ़ के पानी की वजह से बंद पड़ा है। जहां से चौपहिया और दुपहिया वाहन निकलते थे, उस रास्ते पर उल्ल नदी के पानी का सैलाब चल रहा है। महेवागंज से घोसियाना होते हुए इमली चौराहे को जोड़ने वाला रास्ता बंद हो चुका है। निघासन, पलिया, ढखेरवा और आसपास के इलाकों से जिला मुख्यालय आने वाले हजारों लोगों के लिए लाइफलाइन बना यह रास्ता पानी में डूबा है। नतीजतन राहगीर मेला मैदान के भारी जाम और लंबे चक्कर काटने को मजबूर हैं। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली इस सड़क की दशा पहले से खराब थी। कछुआ चाल से सेठ घाट से कुछ ही दूरी पर बन रही पुलिया का निर्माण कार्य पिछले सात महीनों से जारी है, लेकिन कार्यदायी संस्था की मनमानी और सुस्ती का आलम ...