लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: फूलबेहड़। क्षेत्र के रघवापुर गांव में भेड़ों के बाड़े में रात जंगली जानवर घुस गया। जानवर के हमले से दो भेड़ों की मौत हो गयी। जबकि दो भेड़े घायल हो गयी। पीड़ित पशु मालिक ने वन विभाग को सूचना दे दी है। गोला रेंज के अंदेशनगर बीट के रघवापुर गांव निवासी छविनाथ पाल ने सरकारी स्कूल के पीछे खेत में बाड़ा बना कर करीब 90 भेड़ें पाल रखी है। गुरुवार करीब रात तीन बजे कुछ हलचल महसूस हुई तो बाड़े में जाकर देखा तो दो भेड़ें अधखाई पड़ी थी। जबकि दो की गर्दन कटी हुई थी लेकिन जीवित थी। कुछ भेड़े लापता थी। बाड़े के अंदर व आसपास किसी जानवर के पगचिन्ह बने थे। उन्होंने बताया कि अभी भी दस भेडें लापता है। जिनकी तलाश की जा रही है। वन विभाग को सूचना दी गई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग व पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया है। पशु चिकित्स...