लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव अटसार में पुरानी रंजिश के चलते बाजार जाते समय युवक को घेर कर लाठी डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिन्होंने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया है। गांव अटसार निवासी रामपाल ने बताया साइकिल से गांव की बाजार जा रहा था तभी रास्ते में गांव के कुलदीप,बाकें और रोशन ने घेर कर गाली गलौज करते हुए डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ जाने पर जान से मार डालने की भाग निकले। परिजनों ने इलाज के लिए मोहम्मदी सरकारी अस्पताल पर भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के दौरान हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया है। पुलिस ने मामले में नामित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शिव बहादुर सिंह को...