Lakhimpur Khiri News: बाघ ने बनाया था युवक को निवाला, तलाश को लगाए गए कैमरे
लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी रेंज के महेशपुर बीट के तूलमेल गंज गांव निवासी अनिल की मौत बाघ के हमले से हुई थी। इस घटना से वन विभाग हरकत में आया और बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए चार कैमरे लगाये और ड्रोन कैमरा भी उड़ाया। वन विभाग द्वारा मृतक की पुत्री को दस हजार की आर्थिक सहायता दी गईं। फिलहाल महेशपुर इलाके सहित दर्जनों गांव मे दहशत का माहौल है। गौर तलब है कि शनिवार की सबेरे महेशपुर बीट के गांव तूलमेलगंज निवासी अनिल का क्षत-विक्षत शव झाऊपुर गांव निवासी जय प्रकाश के गन्ने के खेत मे मिला था। अनिल गुरुवार की शाम घर से यह कहकर निकला था कि वह सब्जी लेने झाऊपुर की बाजार जा रहा है। लेकिन वह वापस नहीं आया। जिसका शव शनिवार को मिला था। शव को पूरी तरह से जंगली जानवर खा गये थे। शरीर पर केवल हड्डियां ही बची थी। शव की पहचान परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.