Lakhimpur Khiri News: बाघ ने बछड़े को बनाया निवाला
लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- Lakhimpur Khiri News: सम्पूर्णानगर। इलाके के मझरा पश्चिम गांव के निकट बुधवार की रात को राजकीय कृषि बीज प्रक्षेत्र स्टेट फार्म के प्रांगण में खूंटे से बंधे बछड़े पर बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह जब स्टेट फार्म के चौकीदार मनजीत और इशहाक ने गाय लगाने के लिए जब कमरे में बछड़ा खोलने गए तो बछड़ा न मिला। आसपास तलाश किया गया। इस बीच बाघ के पग चिन्ह नजर आए। मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। रेंजर ललित कुमार ने बताया कि जल्द ही पिंजरा लगाकर बाघ को पकड़ा जाएगा। गांव के निकट बाघ के निकलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.