Lakhimpur Khiri News: बाघ के हमले में दादी को बचाने वाली अंशिका को विधायक ने दी शाबाशी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। विशेनपुरी कॉलोनी में घर में घुसकर बाघ ने 70 वर्षीय चम्पा देवी यादव पर किए गए हमले के दौरान उनकी 13 वर्षीय पोती अंशिका यादव ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए शोर मचाते हुए डंडे से बाघ पर हमला कर दादी की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। घटना के बाद घायल चम्पा देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। अंशिका की बहादुरी की जानकारी मिलने पर विधायक रोमी साहनी ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उसका उत्साहवर्धन किया। विशेनपुरी कॉलोनी निवासी चम्पा देवी पत्नी श्रीकृष्ण यादव 14 सितंबर की रात अपनी 13 वर्षीय पोती अंशिका के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान अचानक बाघ घर के भीतर घुस आया और उसने चम्पा देवी पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। अचानक सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.