लखीमपुरखीरी, नवम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर। मझगईं वन रेंज के धर्मापुर क्षेत्र में बाघों की लगातार चहलकदमी से डर में जी रहे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को जागरूक करने को वन विभाग ने अभियान चलाया है। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को उनकी सुरक्षा के लिए सतर्क करने के मकसद से वनकर्मियों ने मंगलवार को क्षेत्र के स्कूलों में जाकर जानकारियां दीं। वनकर्मियों ने स्कूली बच्चों को पंपलेट बांटकर वन्यजीवों और उनके संरक्षण का महत्व समझाते हुए बाघों से बचाव के उपाय बताए। क्षेत्र में बाघों की मौजूदगी को देखते हुए बच्चों को सतर्क करते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। वन दारोगा विजय पाल ने छात्र-छात्राओं को वन्यजीवों के व्यवहार की जानकारी देते हुए बताया कि कोई बाघ आदि वन्यजीव दिखने पर घबराएं नहीं और न उसके पास जाने की भूल करें। वन्यजीव को छेड़ने...