लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बरगदिया में बाग से शीशम का पेड़ चोरी से काटने का मामला सामने आया है। बाग स्वामी ने दो लोगों पर पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए हैदराबाद थाने और वन रेंज महेशपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के बाबरपुर निवासी मानसिंह कुशवाहा ने बताया कि बरगदिया गांव में उनका बाग है। इसमें विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगे हुए हैं। आरोप है कि बाग से शीशम का एक पेड़ बरगदिया निवासी अरविंद कुमार और रोशननगर निवासी इसलाक ने काट लिया। जानकारी होने पर जब उन्होंने दोनों से पेड़ काटने के संबंध में पूछताछ की तो विवाद की स्थिति बन गई। मानसिंह ने दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर हैदराबाद थाने और वन रेंज महेशपुर में देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...