लखीमपुरखीरी, जुलाई 16 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। धौरहरा तहसील गेट के बाहर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक जलकर राख हो गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। ईसानगर निवासी जावेद पुत्र सलीम खान अपनी 2019 मॉडल की बाइक से तहसील कोर्ट में पेशी के सिलसिले में आए थे। वह अपने अधिवक्ता राजू शुक्ला के चैंबर में मौजूद थे। इसी दौरान तहसील गेट के सामने मैदान में खड़ी उनकी बाइक से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग की तेज लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक में मौजूद पेट्रोल के कारण आग तेजी से फैल गई और वाहन धू-धू कर जलने लगा। प्रत्...