लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: फूलबेहड़। सड़क पर बाइक निकालने के दौरान साइड लगने को लेकर दो गुटों में लाठी डंडे चले। जिससे दोनों तरफ से दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गये। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। सुंदरवल चौकी क्षेत्र के मौजमाबाद गांव निवासी रामधार का पोता अनुज गांव में ही रास्ते पर बाइक लेकर खड़ा था। तभी गांव के ही सिद्धू वर्मा का बेटा नितिन वर्मा अपनी बाइक लेकर निकला। बताया जाता है कि नितिन की बाइक में अनुज की बाइक लग गई। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी व गाली गलौज होने लगी। यह भी पढ़ें- Roorki News: बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट, छह घायल गाली गलौज के बाद दोनों तरफ से मारपीट में लाठी डंडे चल गये। जिसमे एक पक्ष की 65 वर्षीय रामदेवी व पति रामधार जायसवाल घायल हो ...