Lakhimpur Khiri News: बाइक की टक्कर से जख्मी युवक की मौत
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। शनिवार रात बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घरवाले उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दिखाने के बाद लखीमपुर ले गए थे। वहां से वे उसे लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। कस्बे की पलिया रोड पर एक दुकान में काम करने वाला रकेहटी कस्बे का 22 वर्षीय श्यामसुंदर यादव शनिवार रात काम निपटाकर दुकान से साइकिल पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान निघासन-ढखेरवा हाईवे पर सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे श्यामसुंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवाले उसे पास के एक निजी अस्पताल में दिखाने के बाद लखीमपुर ले गए। वहां से उसे लखनऊ ले जाते घायल उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। रविवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.