लखीमपुरखीरी, नवम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। गोला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विपिन मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान और मिशन 2027 को लेकर राष्ट्र रक्षा रैली का आयोजन किया गया। रैली में हजारों की संख्या में युवाओं ने बाइकों के साथ हिस्सा लिया। राष्ट्र रक्षा रैली का शुभारंभ विपिन मिश्रा के आवास एवं कार्यालय अटल भवन से हुआ। बाइकों के विशाल काफिले के साथ निकली रैली लखीमपुर रोड अशोक चौराहा खुटार रोड विकास चौराहा मोहम्मदी रोड अलीगंज मार्ग छोटा चौराहा और नानक चौकी होते हुए पुनः अटल भवन पहुंची। यहां विपिन मिश्रा के संबोधन के बाद रैली का समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...