Lakhimpur Khiri News: बहू ने प्रेमी व उसके दोस्त की मदद से कराई थी घर में चोरी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदीझ क्षेत्र के गांव शंकरपुर राजा में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए बहू, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दावा किया कि बहू ने ही प्रेमी की मदद से अपने घर में चोरी कराई थी। पुलिस के अनुसार, शंकरपुर राजा निवासी विजय प्रताप के घर डेढ़ महीने पूर्व चोरी हो गई थी। 16 जुलाई को अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एसआई रामचंद्र, मुख्य आरक्षी सुनील, आरक्षी अमर कौशिक, जगदीप, शिवम शर्मा, देवव्रत और महिला आरक्षी आकांक्षा प्रजापति की टीमें जांच में लगी थी। इस दौरान मोबाइल की कॉल डिटेल ने अलग ही खुलासा कर दिया। सीओ ने बताया कि सीडीआर के आधार पर बहू सुनीति सिंह उर्फ शिवानी अपने प्रेमी विकल्प निवासी गढिया रंगीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.