लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली, संवाददाता। कस्बे के बस स्टैंड पर गुरुवार रात चोरों ने पांच गुमटियों को निशाना बनाया। चोर गुमटियों के ताले तोड़कर नकदी, जूस की मशीनें, बर्तन व अन्य सामान पार कर ले गए। पीड़ितों को सुबह घटना की सूचना हुई।दुकानदार निकेत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि ताले तोड़कर चोर उसकी लस्सी की दुकान से दो भगौने, नौ सौ रुपए की नकदी उठा ले गए। वहीं सगीर की दुकान से तीन बैट्रा और सिक्कें चोरी हुई है। रामलखन और छोटू की फल की दुकान से दो जूस की मशीनें और लोहे की किस्ती चोर उठा लें गए। इसके अलावा सचिन की दुकान से भी 17 सौ की नगदी व सामान गायब मिला है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: झुनकी चौक में चोरों ने जनरल स्टोर की दीवार तोड़कर की चोरी सभी दुकानदारों ने पुलिस को लिखित सूचना देकर घटना के खुला...