लखीमपुरखीरी, सितम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। ब्लॉक के ग्राम बस्तौली में तीन दिवसीय प्राचीन जल विहार मेला बुधवार देर शाम संपन्न हो गया। यह मेला 21 सितम्बर से 23 सितंबर तक चला। मेले में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मुकाबले में राजीव मिश्रा चांदपुर (शाहजहांपुर) ने फाइनल की कुश्ती के लिए हाथ बढ़ाया लेकिन किसी ने इनसे हाथ नही मिलाया जिसके लिए कमेटी ने इन्हें विजेता घोषित कर दिया। विजेता का खिताब जीता। दंगल में बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी समेत करीब एक दर्जन जिले के करीब 2 दर्जन पहलवानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं बाजार प्रबंध समिति बस्तौली के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। मेले का आयोजन समिति प्रबंधक प्र...