Lakhimpur Khiri News: बस्ता व वेष प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: मकसूदपुर। स्थानीय कस्बे में विद्या भारती द्वारा संचालित रघुवर दयाल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अरविंद वर्मा के निर्देशन में बस्ता एवम वेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का शुभारंभ मां शारदा के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन शिशु वर्ग एवम बाल वर्ग के आधार पर किया गया। निर्णायक के रूप में रामनरेश व यतींद्र वर्मा ने कक्षाओ में जाकर बच्चों के बस्ता व वेष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद निर्धारित मानकों के आधार पर बच्चों को अंक दिए गए। अंकों के आधार पर प्रतियोगिता में बच्चों को प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान दिया गया। प्रबंधक उपकारशील वर्मा ने बताया कि बच्चों में अनुशासन व स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने हेतु इस तरह की प्रतियोगिताएं आवश्यक है। कार्यक्रम में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.