Lakhimpur Khiri News: बसों की हड़ताल वाली खबर के साथ
लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- Lakhimpur Khiri News: डग्गामार वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बुधवार को एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कार्रवाई की जद में सात बसें और दो अर्टिगा कार भी आईं। इन सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद डग्गामार वाहन संचालकों में हड़कम्प मचा है। बताते चलें कि अनुबंधित बस यूनियन की हड़ताल के बाद एआरटीओ की कार्रवाई तेज हो गई है। एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने बताया कि बुधवार को वाहन चेकिंग अभयान के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन करने सहित अन्य कमियां मिलने पर सात बसों को सीज किया गया है। इसके अलावा दो अर्टिगा कार भी सीज की गई हैं। एआरटीओ ने बताया कि इस दौरान कई वाहनों का चालान किया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से डग्गामार वाहन संचालकों में हड़कम्प मचा है। एआरटीओ ने बताया कि अवैध रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.