लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। बरसात के बीच बिछिया-मिहीपुरवा मुख्य रोड पर जंगल में अचानक पेड़ गिरने से यातायात बंद हो गया। दोनो तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही 70 वीं वाहिनी एसएसबी की डी समवाय निशानगाड़ा का राहत व बचाव दल मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ काटकर हटाया और यातायात बहाल किया। इससे पहले भी पेड़ गिरने पर एसएसबी ने पेड़ हटवाया था। बिछिया-मिहीपुरवा मुख्य मार्ग पर निशानगाड़ा से लगभग दो किलोमीटर मिहीपुरवा की तरफ दो बड़े वृक्ष अचानक सड़क के बीच गिर गए। इससे आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यह भी पढ़ें- Hapur News: कांवड़ मार्ग पर गुलर ओर भांग के के पेड़ों की छटाई का कार्य शुरू सूचना मिलते ही डी समवाय निशानगाड़ा के समवाय प्रभारी नेतृत्व ...