लखीमपुरखीरी, जुलाई 20 -- Lakhimpur Khiri News: शारदा और घाघरा नदियां उफनाने से नदियों के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। बनबसा बैराज से शारदा नदी में एक लाख क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है वहीं गिरिजा बैराज से घाघरा नदी में 95457 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। ग्रंट नम्बर बारह में शारदा नदी के कटान का खतरा मंडरा रहा है वहीं रमियाबेहड़ क्षेत्र में घाघरा नदी के निशाने पर एक शिवालय है। लोगों ने इसे बचाव के लिए इंतजाम करने की मांग की है। लगातार हो रही बारिश और शारदा व घाघरा नदी में पानी छोड़े जाने से नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों में धड़कनें बढ़ रही हैं। यह भी पढ़ें- पलिया में खतरे के निशान के पास पहुंच रही शारदा, अलर्ट जारी शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान कम हुआ है। इसके बाद भी निघासन तहसील के ग्रंट नम्बर 12 में शार...