लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: शारदानगर, संवाददाता। थाना शारदानगर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक 16 वर्षीय किशोर के शारदा नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व तैराकों की मदद से नहर में उसकी तलाश शुरू करवा दी गई। लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल सका है।थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव गंगाबेहड़ निवासी 16 वर्षीय शादाब पुत्र हिदायत अली शुक्रवार की सुबह अपने ननिहाल नौधन पटना जाने के लिए घर से निकला था। सुबह करीब आठ बजे वह बड़ागांव नहर पुल पर पहुंचा, जहां उसने अपनी बाइक पुल के किनारे खड़ी कर दी और अचानक शारदा नहर में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहर के तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना शारदानगर के प्...